Noida Sector 42 Authority Inspects Problems Of Dilapidated Service Road Broken Fencing And Bad Urinals
सर्विस रोड शुरू कराने व टूटी फेंसिंग ठीक कराने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-42 में जर्जर सर्विस रोड , टूटी तार फेंसिंग और खराब यूरिनल की समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर आरके शर्मा ने सोमवार को मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर-42 और सेक्टर-48 की बंद पड़ी सर्विस रोड को चालू कराने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। सीनियर मैनेजर ने समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के मुताबिक, सर्विस रोड के बीच में बिजली के पोल और जर्जर यूरिनल होने के कारण सड़क शुरू नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने बाधाओं को दूर कर सर्विस रोड चालू कराने की मांग की। इसके अलावा सेक्टर की सुरक्षा के लिए टूटी तार फेंसिंग की मरम्मत कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग भी रखी।निरीक्षण के दौरान सीनियर मैनेजर ने समस्याओं का जायजा लिया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि सर्विस रोड शुरू होने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। वहीं, तार फेंसिंग की मरम्मत से सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।