80 year old Woman Seeks Divorce From 85 year old Husband 60 Years Of Companionship Ends Sons Decision Brings Bitterness In Old Age
60 साल का 'साथिया' छूटा, 80 की उम्र में 85 वर्षीय पति से मांगा तलाक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बुलंदशहर
छह दशक से ज्यादा का लंबा सफर, सुख-दुख के अनगिनत मोड़ और 60 साल पुराना एक मजबूत रिश्ता… जिंदगी के जिस पड़ाव पर पति-पत्नी को एक-दूसरे के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी बुढ़ापे में बेटों के एक फैसले ने इस रिश्ते को दरका दिया। बॉलीवुड फिल्म 'बागबान' की पटकथा जैसी यह मार्मिक और हैरान कर देने वाली घटना बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र से सामने आई है। यहां चार बेटों ने अपनी जिम्मेदारी बांटते हुए 85 वर्षीय पिता और 80 वर्षीय मां को आपस में अलग-अलग बांट दिया। दो बेटों ने मां को अपने पास रख लिया और दो पिता को ले गए।बरसों तक एक ही छत के नीचे एक-दूसरे की लाठी बने बुजुर्ग दंपती का यह अलगाव धीरे-धीरे इतनी कड़वाहट और गलतफहमियों में बदल गया कि बात पुलिस की चौखट तक पहुंच गई। अलग-अलग घरों में रहने के कारण दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों को लेकर आए दिन विवाद बढ़ने लगे। 80 साल की उम्र में जब महिला ने अपने 85 वर्षीय पति से तलाक की मांग की, तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।