Automobile Market Sees Bumper Jump Wholesale Vehicle Sales Increased By 365 In August
गाड़ियों की होलसेल बिक्री 36.5% बढ़ी
Contributed by: थ्री-वीलर्स की बिक्री 22.8% बढ़कर 93|नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : देश के ऑटोमोबाइल बाजार ने अगस्त में भी मजबूत प्रदर्शन किया। SIAM के मुताबिक, पैसिंजर वीकल (कारें-SUVs), थ्री-वीलर और टू-वीलर, तीनों सेगमेंट में अगस्त की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज हुई।
पैसिंजर वीकल्स की घरेलू बिक्री 36.5% बढ़कर 4,39,309 यूनिट पहुंच गई, अगस्त 2025 में यह 3,21,901 यूनिट थी। इसमें एसयूवीज का सबसे ज्यादा योगदान रहा।टू-वीलर बिक्री भी 10.5% बढ़कर 20,34,698 यूनिट रही। इसमें स्कूटरों की बिक्री 23.8% बढ़कर 8,55,715 यूनिट हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 2.4% बढ़ी।
थ्री-वीलर्स की बिक्री 22.8% बढ़कर 93,764 यूनिट रही। SIAM के मुताबिक, पिछले साल के निचले बेस के साथ मजबूत कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, रूरल मांग और बेहतर फाइनेंसिंग माहौल से बाजार को सपोर्ट मिला। आने वाले फेस्टिव सीजन से मांग और बढ़ने की उम्मीद है।