Forest Department Is Monitoring Five Owl Chicks Being Raised With Expert Advice
वन विभाग कर रहा उल्लुओं के पांच चूजों की निगरानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट
सेक्टर टेकजोन- 4 स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी से वन विभाग की टीम ने उल्लू के जोड़े और उनके पांच चूजों को सावधानी के रेस्क्यू किया था। रेस्क्यू किए गए चूजों की खासकर निगरानी के लिए वन विभाग विशेषज्ञों की सलाह ले रहा है। चूजों को बाहर से चिकन लाकर विभाग की टीम खिला रही है, साथ ही दिन और रात के समय पूरी तरह से टीम निगरानी कर रही है।डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि टीम ने सोमवार को एक जोड़े सहित पांच चूजों को टावर- 5 के शाफ्ट से पकड़ा था। जोड़े ने शाफ्ट के अंदर ही घर बना रखा था। उन्होंने बताया कि करीब एक से डेढ़ माह पहले मादा उल्लू ने चूजों को जन्म दिया था। ऐसे में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जोड़ा आक्रामक होने का अनुमान है।उल्लू के बच्चों की निगरानी के लिए सात दिन का समय मांगा है। दिनभर सूरजपुर वेटलैंड में तैनात टीम उल्लुओं पर नजर रख रही है। चूजों के लिए बाहर से चिकन लाकर खिलाया जा रहा है, जिसको वे काफी आसानी से खा रहे है।