Fraud In The Name Of Stock Market Earnings 115 Crore Fraud
शेयर बाजार में कमाई का झांसा देकर चार लोगों से 1.15 करोड़ ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,नोएडा
ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने नोएडा में चार लोगों को अपना शिकार बनाया। अलग-अलग मामलों में पीड़ितों से करीब 1.15 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली गई। सबसे बड़ा मामला सेक्टर-58 निवासी विनोद कुमार शर्मा का है, जिनसे करीब 71 लाख रुपये ऐंठे गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।71 लाख रुपये निवेश कराने के बाद बंद किया संपर्क: सेक्टर-58 निवासी विनोद कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि जनवरी से जुलाई 2026 के बीच आरोपियों ने उनसे ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर संपर्क किया। शुरुआत में कम रकम लगाकर अधिक रिटर्न मिलने का भरोसा दिया गया। पहले उनसे 22,500 रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद 50 हजार, डेढ़ लाख रुपये समेत कई बार अलग-अलग रकम जमा कराई गई। आरोपित कमीशन और निवेश से होने वाले मुनाफे का लालच देकर लगातार पैसे ट्रांसफर कराते रहे। पीड़ित के अनुसार कुल करीब 71 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।