गंदगी और बदहाली दिखा सरकार पर उठाए सवाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
gloom and neglect in noidas government schools cjp questions government administration denies
n NBT न्यूज, नोएडा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत मंगलवार को नोएडा में प्राथमिक विद्यालयों के ऑडिट को लेकर सीजेपी की टीम और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए। सीजेपी प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सह-संयोजक सौरभ दास ने नोएडा के एक स्कूल के टॉइलट की गंदगी को दिखकर यूपी सरकार पर आरोप लगाए। साथ ही दावा किया कि उनके अभियान के बारे में पता चलते ही स्कूलों की तत्काल छुट्टी करा दी गई। वहीं दूसरी ओर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद करने के दावों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।
सीजेपी के राष्ट्रीय सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की टीम ने गढ़ी चौखंडी स्थित प्राइमरी स्कूल का जायजा लिया। सौरभ दास ने एक विडियो जारी कर बताया कि 1968 से बने इस स्कूल के टाइलट की स्थिति बेहद खराब और गंदी है, जिसके दरवाजे भी टूटे हुए हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार को धार्मिक राजनीति छोड़कर सरकारी स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। सीजेपी टीम का दावा है कि उनके अभियान की भनक लगते ही प्रशासन ने अन्य स्कूलों की तत्काल छुट्टी करा दी।

रेकमेंडेड खबरें