Lift Stuck In Assotech Society Resident Trapped For 40 Minutes Questions On Safety In Greater Noida
एसोटेक सोसायटी में 40 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
हाईराइज इमारतों में लिफ्ट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शहर की एसोटेक सोसायटी में एक निवासी 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। लिफ्ट के इंटरकॉम सहित कोई सुविधा काम नहीं आई। मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया। पीड़ित ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और पुलिस में शिकायत की है।ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा की एसोटेक साेसाइटी में मंगलवार सुबह सात बजे एक निवासी लिफ्ट के जरिये नीचे आ रहे थे। इसी दौरान झटका लेते हुए लिफ्ट फर्स्ट फ्लोर पर आकर अटक गई। सुबह का समय होने से आने जाने वालों की संख्या कम थी। उन्होंने लिफ्ट के अंदर लगे इंटरकॉम को मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह काम नहीं किया। मोबाइल से फोन मिलाया, लेकिन मोबाइल ने अंदर काम नहीं किया।