Noida Investigation Begins Into Insects Found In Food At Indian Institute Of Culinary Arts Hostel Mess
खाने में कीड़े मिलने की जांच शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान के हॉस्टल मेस में छात्रों को कथित तौर पर दूषित खाना परोसे जाने का मामला पर्यटन मंत्रालय तक पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार कीड़े मिले हैं। वहीं, एक छात्र ने दाल में मटन के टुकड़े मिलने की शिकायत की। इसके अलावा पके चावल में काले कीड़े और सब्जी में इल्ली मिलने की बात भी सामने आई थी। छात्रों ने खाने में मिले कीड़ों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। मेस में भारतीय पाक कला संस्थान के अलावा भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान और नैशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्र भी भोजन करते हैं।