सपा के जिला सचिव की सरेराह गोली मारकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
prayagraj sp district secretary pawan yadav shot dead in broad daylight sensation in the area
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: हंडिया इलाके में मंगलवार शाम मुंगराव गांव के पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव (46) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार हमलावर बरौत की तरफ फरार हो गए। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पवन यादव मंगलवार शाम कार से हंडिया जा रहे थे। 52 नंबर पिलर के पास कार से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक बाइक आकर रुकी और उस पर सवार हमलावर ने पवन को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली पीट में लगने से पवन खून से लथपथ होकर गिर पड़े। लोगों के जुटने तक हमलावर बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेल्मेट लगा रखा था। जानकारी पर एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच। पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। संबंधित इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें