रामलीला मंचन को लेकर की बैठक

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी पांच स्थित श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से 9 अक्टूबर को राम जन्म से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। निर्देशक हरीश चंद्र आजाद और प्रधान तेजेंदर खरबंदा ने बताया कि मंचन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनिल नागपाल, सतीश नागपाल, सुनील बत्रा, संदीप बत्रा, हरभजन सिंह, सुरेंद्र चुग, पंकज बत्रा, पंकज खरबंदा, दीपक नागपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्याली चौक जगदंबा मंदिर स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की ओर से 10 से 19 अक्टूबर 2026 तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलाकारों ने भगवान श्रीराम, हनुमान और मंदिर प्रांगण में विराजमान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। 30 कलाकारों ने अपने पात्रों के संवाद व अभिनय का अभ्यास किया।