19 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, रोजाना 40 जांच प्रभावित

नवभारतटाइम्स.कॉम
19 40
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन 19 दिनों से खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं की जांच व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रोजाना करीब 40 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। मशीन खराब होने के चलते इन महिलाओं को जांच के लिए निजी अस्पतालों और लैब का रुख करना पड़ रहा है।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मशीन खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से अस्पताल में यह सुविधा प्रभावित है। ऐसे में जिन महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें बाहर से जांच करवानी पड़ रही है। निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने के साथ अस्पताल से बाहर भी जाना पड़ रहा है। मशीन की तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए शुक्रवार को संबंधित एजेंसी की टीम बीके अस्पताल पहुंची। कर्मचारियों ने मशीन की जांच करने के बाद उसे ठीक करने का काम शुरू किया।