New Cetp Plant Ready For Better Treatment Of Industrial Waste Water In Imt Faridabad
IMT में इंडस्ट्रियल वेस्ट पानी बेहतर तरीके से होगा ट्रीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : आईएमटी में लगे कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का विस्तार करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर ने आईएमटी में नया 10.5 एमएलडी क्षमता वाला सीईटीपी बनाने का काम पिछले दिनों शुरू करा दिया था। फिलहाल करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्लांट को तैयार करने वाली कंपनी ही आने वाले 10 साल तक इसका संचालन करेगी।
बता दें कि फरीदाबाद आईएमटी में चार सेक्टर है, जिनमें अब काफी संख्या में उद्योग स्थापित हो गए हैं। यहां लगे उद्योगों से निकला वेस्ट पानी सीधा जमीन में न जाए और उसे ऐसे ही नालों व नहर में ना बहाया जाए, इसके लिए आईएमटी में सीईटीपी बनाया गया है।