छठ महापर्व के खरना पर पटना में भाजपा नेताओं ने उत्साह से मनाया पर्व
छठ महापर्व के खरना पर पटना में भाजपा नेताओं ने उत्साह से मनाया पर्व
NewsPoint•
पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। छठ महापर्व के खरना के अवसर पर पटना में बेहद खुशी का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर विशेष तैयारियां कीं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने घर जाकर खरना का प्रसाद लिया और छठ पूजा में भाग लिया। इसके साथ ही नितिन नवीन भी चिराग पासवान के कार्यालय पहुंचे और वहां भी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामबचन राय और मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने छठ महापर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
चिराग पासवान ने कहा, "यह पर्व सभी की मनोकामनाएं पूरी करे।" उन्होंने यह भी कहा कि छठ के माध्यम से प्रधानमंत्री के "विकसित भारत" के संकल्प और अपने "विकसित बिहार" के विजन को पूरा करने में सफलता मिले। चिराग ने बताया कि नितिन नवीन इस बार अपने घर में पहली बार इस महापर्व का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने नितिन नवीन को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी हमेशा उनके साथ है।बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार ने भी इस अवसर पर चिराग पासवान के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज छठ का खरना यानी लोहंडा है और मैं अपने छोटे भाई जैसे चिराग पासवान के घर शुभकामनाएं देने आया हूं।" उन्होंने बिहार और पूरे देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई दी। निशांत कुमार ने बताया कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है।
यह पर्व बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इसे यहां सदियों से मनाया गया है और अब यह पूरी दुनिया में भी मनाया जा रहा है। इस महापर्व की भावना और श्रद्धा हर किसी को जोड़ती है। पटना में छठ महापर्व के उपलक्ष्य में सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियों का आदान-प्रदान किया। सभी के चेहरे पर छठ की खुशियां और उल्लास झलका।