30 मंज़िला इमारतें, 4 तक ही आग बुझाने के इंतज़ाम

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की ऊंची इमारतों में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। 30 मंजिल तक की इमारतों के लिए केवल 4 मंजिल तक की आग बुझाने की सुविधा है। कई सोसायटियों के पास फायर एनओसी नहीं है। फायर सिस्टम भी खराब पड़े हैं। ऐसे में आग लगने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

firefighting arrangements in faridabads 30 story buildings only up to 4 floors 90 fire systems faulty

Nitesh.Sinha1 @timesofindia.com

n फरीदाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में 9वीं मंज़िल पर बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई। इस दौरान वहां दमकल विभाग के पास पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से आग 13वीं मंज़िल तक फैल गई। आसपास के फ्लैटों के लोगों ने किसी तरह खुद से आग बुझाने की कोशिश की। अपने फरीदाबाद के भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां 80 हाईराइज इमारतें हैं, जो 25 से 30 मंजिल की बनी हुई हैं, लेकिन आग बुझाने के इतज़ाम केवल 4 मंजिल तक के ही हैं। बड़ी बात ये है कि इक्का दुक्का को छोड़ दिया जाए तो यहां सोसायटियों के पास भी ऐसे हादसों से निपटने के खास इंतज़ाम नहीं हैं। ज्यादातर ने फायर एनओसी ही नहीं ले रखी। वहीं फायर सिस्टम को चलाना भी लोग नहीं जानते। यहां विभाग की तरफ से कोई भी मॉक ड्रिल नहीं कराई जाती। ऐसे में अगर आग लगती है तो उससे निपटना काफी मुश्किल हो जाता है।

कोर्ट में डाली गई है याचिका

शहर की हाईराइज सोसायटी में आगजनी की घटनाओं को लेकर ग्रेटर फरीदाबाद निवासी सतेंद्र दुग्गल ने स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ज्यादातर सोसायटियों में आग से निपटने के बुनियादी इंतजाम तक नहीं हैं। दमकल विभाग तक के पास पर्याप्त रिपोर्ट नहीं है। अदालत ने इस मामले में फायर विभाग सहित संबंधित सरकारी एजेंसियों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई अगले महीने निर्धारित है।

90 प्रतिशत फायर सिस्टम हैं खराब, ये कैसी सुरक्षा

हाईराइज सोसायटियां में से अधिकांश में आग से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। कई सोसायटियों में फायर सेफ्टी सिस्टम लगे तो हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला स्टाफ न होने के कारण वे आपात स्थिति में बेकार साबित हो सकते हैं। यहां तक कि उनकी रूटीन मेंटिनेंस नहीं होती। इसके चलते 90% खराब पड़े हैं।