पीटीआई, नई दिल्ली : कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, अप्रैल के पहले तीन हफ्तों में भारत के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अब भी चुनौतियां बनी हुई हैं, इसलिए खाड़ी देशों को जाने वाला सामान अब दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। गोयल ने यह भी कहा कि भारत ने जो फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTAs) फाइनल किए हैं, उनसे देश के उद्योगों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। अप्रैल महीने के व्यापार के आधिकारिक आंकड़े 15 मई को जारी किए जाएंगे।

