मामूली विवाद में मारपीट, कई चोटिल, एक गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम

खिल्लुका गांव में मामूली बात पर पड़ोसियों में हिंसक झड़प हुई। पानी का टब पड़ोसी के आंगन में गिरने से विवाद शुरू हुआ। पड़ोसी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। उन्होंने ताहिर पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बीच-बचाव करने आई राहिला को भी पीटा गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

hathin neighbors bloody clash in minor dispute one critically injured several hurt

n NBT न्यूज, हथीन : थाना क्षेत्र के गांव खिल्लुका में सोमवार रात एक मामूली बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

शिकायतकर्ता राहिला पत्नी ताहिर ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे तेज हवा के कारण उनके घर का पानी से भरा टब पड़ोसी के आंगन में जा गिरा। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। जब राहिला और ताहिर ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए मामले को शांत करने को कहा। इस बात पर पड़ोसी पक्ष के लोग भड़क गए और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। शिकायत के मुताबिक आरोपी साहून, शहीद समेत अन्य लोगों ने ताहिर पर हमला कर उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बीच-बचाव करने पहुंची राहिला को भी पीटा गया।