वोल्टेज के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के पॉश इलाकों में वोल्टेज की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। राजनगर, कवि नगर, संजय नगर और शंकर विहार में कम या ज्यादा वोल्टेज से पंखे-कूलर ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का भी डर है। विद्युत निगम में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।

ghaziabad voltage fluctuations disrupt daily life exposing electricity departments claims

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

शहर में लगातार मरम्मत कार्य चलते के बाद पॉश इलाकों में कम-ज्यादा वोल्टेज की दिक्कत आ रही है। बुधवार को राजनगर, कवि नगर, संजय नगर और शंकर विहार में समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कभी वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल पाते, तो कभी अचानक वोल्टेज बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं।

कविनगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह से शाम तक वोल्टेज की दिक्कत बनी रहती है। पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कम वोल्टेज के कारण जहां गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विद्युत निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस पर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ कुछ स्थानों पर वोल्टेज की समस्या आ रही है। जल्द वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जाएगा।