nNBT न्यूज, मलिहाबाद : रहीमाबाद के ससपन गांव में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर पाइप लीकेज से मिठाई की दुकान में आग लग गई। अम्बरखेड़ा निवासी दुकानदार संतोष मिठाई बना रहे थे, तभी अचानक पाइप से गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान में रखा फर्नीचर, गत्ता और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों ने बाल्टी और समरसेबल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस या फायर ब्रिगेड को नहीं दी।

