बाढ़ से बचाने को शास्त्रीनगर नाले पर बनेगी मजबूत दीवार

नवभारतटाइम्स.कॉम

शास्त्रीनगर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने हापुड़ चुंगी से डायमंड कट तक फैले मुख्य नाले पर 7 करोड़ रुपये की लागत से मजबूत रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। यह दीवार नाले को मजबूत करेगी और जलभराव से मुक्ति दिलाएगी। इससे बाढ़ का खतरा कम होगा और बीमारियों से बचाव होगा।

strong wall to be built on shastri nagar drain relief from floods

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

शास्त्रीनगर के हजारों निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हापुड़ चुंगी से लेकर डायमंड कट तक फैले मुख्य नाले की बदहाली को दूर करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। लगभग 7 करोड़ रुपये से नाले की रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण बुधवार को शुरू हो गया है। नाले की स्थिति काफी जर्जर थी, जिसके कारण हर मॉनसून में शास्त्रीनगर के घरों में पानी घुस जाता था। अब दीवार के बनने से न केवल पानी की निकासी सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र को जलभराव की स्थिति से मुक्ति मिल जाएगी।

बीमारियों का खतरा भी होगा कम

लोगों का कहना है कि करीब 45 सालों से इस नाले की मरम्मत नहीं हुई थी। जर्जर दीवारों के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में बहता था, जिससे पूरे इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती थी। अब रिटेनिंग वॉल बनने से हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा और मॉनसून के दौरान होने वाली संपत्ति की हानि और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा।