n NBT न्यूज, मोदीनगर
स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग को लेकर गुरुनानकपुरा कॉलोनी की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि दो दिन पहले ऊर्जा निगम की टीम ने जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए। जबकि बिना उपभोक्ता के अनुमति लिए स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा, ऐसा नियम है। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर ही लगाए जाए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। उपजिलाधिकारी ने जांच कराकर समाधान कराने का आश्वासन दिया है। लता, सागर, शोभा, बाला, सतीश कुमार, मीनू, रजनी समेत आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

