हत्या के प्रयास के 3 आरोपी बरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

दस साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। यह घटना 15 अक्टूबर 2015 को सिहानी गेट थाना क्षेत्र में हुई थी। पटेल नगर सेकंड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास मदन को गोली मारने का प्रयास किया गया था।

3 accused acquitted in 10 year old attempted murder case court says prosecution failed to present evidence

n NBT न्यूज, आरडीसी : 10 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि थाना सिहानी गेट क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2015 की रात करीब 8:45 बजे पटेल नगर सेकंड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास मदन की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। घटना में वादी को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने अरुण चोधरी, भुल्लन और रजत को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी।