n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास जल्द ही घर का सपना पूरा करने का मौका मिल सकता है। नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद अब यमुना अथॉरिटी आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने जा रही है। इस स्कीम में 973 प्लॉट शामिल किए गए हैं। यह स्कीम अप्रैल के पहले सप्ताह में लागने की प्लानिंग है।
यमुना अथॉरिटी ने आवासीय प्लॉट की स्कीम लाने की योजना बनाई थी। लेकिन, यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं होने से यह स्कीम अटक गई थी। अब यूपी रेरा ने स्कीम का रजिस्ट्रेशन कर दिया है।

