n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : जिले के सरकारी स्कूलों में बुधवार से नए सत्र की शुरुआत हो रही है। पहले दिन ग्रेटर नोएडा के प्राथमिक स्कूल मथुरापुर में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत डीएम मेधा रुपम करेगी। पहले दिन आने वाले बच्चों को डीएम और सीडीओ टीका और फूलों की माला पहनाकर स्वागत करेंगी। अभियान में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। हर गांव-वॉर्ड में सर्वे कर छह से 14 साल के हर बच्चे को स्कूल में नामांकित कराया जाएगा।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि चारों ब्लॉक के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 85 हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। एक अप्रैल से नए सत्र शुरू हो रहा है, ऐसे में स्कूल में आने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को स्कूलों को गुब्बारों से सजाने के निर्देश दिए हैं।

