nNBT न्यूज, अयोध्या
गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरेला गांव के पास बीएचयू में दिखाकर कैंसर पीड़ित को लेकर लौट रहे परिवार की बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कैंसर पीड़ित की मौत होने के साथ ही पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसओ शारदेंदु दुबे के मुताबिक महराजगंज के सुतकहा (रसूलाबाद) गांव निवासी शिवलाल गौड़ (65) कैंसर से पीड़ित थे। बेटा अंजीत, मंजीत के साथ ही रिश्तेदार राघवराम, रामप्रसाद उन्हें बीएचयू में दिखाकर सोमवार रात लौट रहे थे। बोलेरो समदा गांव निवासी जावेद चला रहा था। पकरेला गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रॉली से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य गाड़ी भी बोलेरो से भिड़ गई। हादसा होते देख ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचाए जाने तक शिवलाल की मौत चुकी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

