n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : अजमेर शरीफ से लौट रहे बुजुर्ग दंपती गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण ट्रेन से नहीं उतर सके और लापता हो गए थे। हालांकि छठे दिन दंपती किसी तरह परिवार के पास पहुंच गए। इधर, पांच दिन तक रिश्तेदारों ने दिल्ली-बिहार में तलाश करने के बाद GRP थाना गुड़गांव में सूचना दी। कटिहा, बिहार के मोहम्मद टिहाकु ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटी तबसुम और ससुर समीर अली (77) व सास देबिदान (71) के साथ 25 मार्च को रानीखेत एक्सप्रेस पर अजमेर से गुड़गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जब ट्रेन गुड़गांव स्टेशन पर रुकी, तो यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। टिहाकु और अन्य तो उतर गए लेकिन बुजुर्ग दंपती कोच से बाहर नहीं आ पाए। इस पर पुलिस को शिकायत दी, हालांकि छठे दिन बुजुर्ग दंपती परिवार के पास पहुंच गए।

