n NBT न्यूज, मोदीनगर : निवाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बा पतला में मुकदमे में समझौता नहीं करने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से वारकर एक युवती को घायल कर दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कस्बा पतला निवासी आरजू के अनुसार, कुछ समय पहले आरोपियों ने मारपीट कर उनके दादा के पैर की हड्डी तोड़ दी थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी और कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। केस अंतिम चरण में है। इसी मुकदमे में समझौते के लिए आरोपी पक्ष आरजू व उनके परिवार पर दबाव बना रहा है। आरजू ने समझौते से मना किया तो दो दिन पहले आरोपी लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर उनके घर में आए और हमला बोल दिया। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।

