गैंगस्टर जठेड़ी को फायरिंग केस में मिली जमानत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में गुड़गांव पुलिस की बस पर फायरिंग कर फरार होने के मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी को जमानत मिल गई है। अदालत ने उसे राहत दी है। यह घटना 1 फरवरी 2020 को हुई थी। जठेड़ी के गुर्गों ने पुलिस बस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था।

gangster kala jathedi gets bail in firing and escape case

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : फरीदाबाद में गुड़गांव पुलिस की बस पर फायरिंग कर हिरासत से फरार होने के मामले में कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को राहत मिल गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन की अदालत ने उसे जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2020 को गुड़गांव पुलिस गैंगस्टर काला जठेड़ी को पेशी के लिए फरीदाबाद अदालत लेकर आई थी। पेशी के बाद जब पुलिस उसे वापस गुड़गांव ले जा रही थी, तब गुड़गांव रोड पर हनुमान मंदिर के पास उसके गुर्गों ने पुलिस बस पर फायरिंग कर दी और उसे छुड़ा लिया। इस हमले में गुड़गांव पुलिस के एसआई जितेंद्र सिंह को गोली लगी थी और वह घायल हो गए थे। इस मामले में डबुआ थाने में केस दर्ज किया गया था। फरार होने के बाद बदमाशों ने गांव सिकरौना के पास एक चालक पर फायरिंग कर उसकी स्कॉर्पियो कार भी लूट ली थी। इस घटना के संबंध में धौज थाने में अलग से केस दर्ज हुआ था।