n NBT न्यूज, हापुड़
थाना सिंभावली क्षेत्र में आधी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक टेंट गोदाम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये का माल जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, गांव वैट निवासी टेंट मालिक नदीम मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। नीचे टेंट का गोदाम है। जिसमें रजाई, गद्दे और अन्य सामान भरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, आग की तपिश महसूस होने पर परिवार जागा और घर से उठती लपटें देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग जाग गए, जिन्होंने सीढ़ी लगाकर परिवार को दूसरी मंजिल से सुरक्षित उतारा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।

