n NBT न्यूज, मोदीनगर : गोविंदपुरी में मंगलवार सुबह प्राइवेट बस में चालक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। चालक की मौत का कारण पता करने के लिए पुलिस को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उत्तराखंड निवासी शंकर लाल मोदीनगर में मुरादनगर निवासी नितिन की निजी बस चलाते थे। मंगलवार सुबह बस न आने पर बस मालिक नितिन ने शंकर को कॉल किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई तो वे बस पर पहुंचे। बस के अंदर शंकरलाल का शव पड़ा था।

