n NBT न्यूज, लोनी : दोस्त से मिलने जा रहे एक बाइक सवार को बेहटा हाजीपुर की नहर रोड पर ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 दिन बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टूंडा नगर जोहरीपुर दिल्ली के रहने वाले रामसकल ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा पंकज 4 मार्च को दोस्त के साथ बाइक से अन्य दोस्त से मिलने जा रहा था। बेहटा हाजीपुर नहर पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनको टक्कर मार दी।

