जेल में प्रेमी से मिलने आई, बैग में थे कारतूस

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 cartridges found in bag of teenage girl who came to meet boyfriend in jail stolen from fathers licensed pistol
nNBT न्यूज, गोंडा: जेल में बंद पॉक्सो ऐक्ट के आरोपित से मिलने पहुंची एक किशोरी के बैग में 10 कारतूस मिले। घटना 6 अगस्त की है। पूछताछ में पता चला कि किशोरी अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल के कारतूस चुराकर लाई थी। जेलर आफताब अहमद अंसारी ने बताया कि जानकीनगर स्थित छेदीपुरवा निवासी हरशु कश्यप उर्फ शौर्य इसी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में बंद है। अब सिटी कोतवाली पुलिस कारतूस लाने की जांच कर रही है।