सिपाही पर धोखे से शादी कर छोड़ने का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
allegation of marrying a soldier by deceit and abandoning four marriages revealed fir registered
सिपाही पर धोखे से शादी कर छोड़ने का आरोप, FIR

NBT रिपोर्ट, मेरठ: बिजनौर की युवती ने गाजियाबाद में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार पर शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर उसकी बहन से शादी करने और बाद में छोड़ने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि सिपाही पहले चार शादियां कर चुका था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही, उसके दो भाइयों, बहन और मौसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अवैध संबंध के शक में झगड़ा, गंड़ासे से हत्या

NBT न्यूज, मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना की नई बस्ती में पत्नी से अवैध संबंध के शक पर एक शख्स ने पड़ोसी से झगड़ा किया। इससे गुस्साए पड़ोसी ने गंड़ासे से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक तालिब (35) मेरठ का रहने वाला था और परिवार संग बुढ़ाना में किराए पर रहता था। आरोपित तालिब फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाशिम और तालिब की पत्नी में अवैध संबंध थे।

पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का फूल-मालाओं से स्वागत

NBT न्यूज, बुलंदशहर: सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने से चर्चा में आए हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी का बुलंदशहर पहुंचने पर समर्थकों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। दोनों के नैथला हसनपुर गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाईं। फिर खुली जीप में बैठाकर बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक रोड शो निकाला गया।