Case Of Sexual Exploitation Dowry Harassment And Assault Registered Against Constable Ravi Prakash
कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण और दहेज उत्पीड़न का केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोंडा: पुलिस ने कर्नलगंज थाने के कॉन्स्टेबल रवि प्रकाश समेत 6 पर यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। सीतापुर के हरगांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि लखीमपुर खीरी के मोहम्मदाबाद निवासी रवि ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में मई 2025 में कोर्ट मैरिज की। इस बीच उसका चयन कॉन्स्टेबल पद पर हो गया। इसके बाद रवि और उसके घरवालों ने मारपीट शुरू कर दी और दहेज में 5 लाख रुपये नकद व एक कार मांगी।