सायन अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा

नवभारतटाइम्स.कॉम
cashless payment starts at sion hospital treatment now through digital payment
g NBT रिपोर्ट, मुंबई : बीएमसी के सायन अस्पताल में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को अब कैश के झंझट से छुटकारा मिलेगा। अस्पताल में डिजिटल पेमेंट की सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में अलग से काउंटर शुरू करने के साथ ही पॉज मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने शनिवार को अस्पताल के दौरे के दौरान यह आदेश अस्पताल प्रशासन को दिया।

अतिरिक्त आयुक्त (शहर) ने अस्पताल कर्मियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ फिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल करने का आदेश दिया। इसी के साथ अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया।