Demand For National Holiday On Chhath Mahaparv Voice Raised At Bhojpuri Festival
‘छठ महापर्व पर हो राष्ट्रीय अवकाश’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज लखनऊ : भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखाता भोजपुरी महोत्सव शनिवार को हजरतगंज स्थित लोकनिर्माण विभाग प्रेक्षागृह में मनाया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की आयोजित महोत्सव में समाज की विभूतियों का सम्मान किया गया और भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने, भोजपुरी अकादमी के गठन और छठ महापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने जैसी अपनी प्रमुख मांगों को केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में सांसद मनोज तिवारी, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व महापौर सुषमा खर्कवाल ने महोत्सव उद् घाटन किया।
माई हो ललनवा देदा, बहन हो बिरनवा देदा...सांसद एवं गायक मनोज तिवारी ने जेन जी को प्रेरित करते हुए गाया कि माई हो ललनवा देदा, बहन हो बिरनवा देदा.. गाकर सबको भावुक कर दिया। इसके अलावा कल्पना पटवारी, अवधेश बालेश्वर, अंकिता सिंह, दीप्ति सिंह, प्रांजलि पटेल, आरोही साहनी, महक गुप्ता, नीलम ने गाने गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।