स्क्रीन और साउंड कानों पर भारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
excessive earphone use can severely affect your hearing ability kgmu study
n NBT रिपोर्टर, लखनऊ

लगातार ईयरफोन या हेडफोन लगाकर रील्स देखना, फिल्में देखना या गाने सुनना आपके कानों की सेहत बिगाड़ सकता है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के फिजियोलॉजी विभाग के एक ताज़ा अध्ययन में सामने आया है कि लगातार 1 घंटे से अधिक समय तक मोबाइल पर ऑडियो या वीडियो का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है। वहीं, जो लोग 1 घंटे से कम समय मोबाइल/ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें सुनने की क्षमता सामान्य पाई गई है। यह स्टडी शनिवार को फिजियोलॉजी विभाग के 115वें स्थापना दिवस पर सार्वजनिक की गई।
मेधावी छात्राएं सम्मानित: समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्रा (2025) के रूप में डॉ. ईशा आतम और शेफाली शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीन पैरामेडिकल डॉ. केके सिंह, डॉ. संदीप भट्टाचार्य समेत विभाग के कई फैकल्टी मेंबर्स और कर्मचारी मौजूद रहे।