दांव पर लगी जिंदगी लेकिन पार्षद बोले- जलभराव नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad car drowned in first rain councilor says no waterlogging smart city claims exposed
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

स्मार्ट सिटी में माॅनसून की पहली ही बारिश ने निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव के बीच रेलवे अंडरपास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक तरफ जहां बारिश के बाद अंडरपास में इतना पानी भर गया कि एक कार उसमें डूब गई, वहीं दूसरी तरफ पार्षद का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे जलभराव न होने का दावा करते हुए सरकार की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।