Horrific Accident On Bundelkhand Expressway Speeding Car Collides With Truck Three Dead
ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, इटावा: औरैया के अछल्दा इलाके में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मोहम्मद जमाल (50), शकीला बानो (62) समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी झांसी से बरेली में उर्स मेले के लिए जा रहे थे।