बिस्मिल्ला खां के पोते के इलाज के लिए बेचने पड़े जेवर

नवभारतटाइम्स.कॉम
jewels had to be sold by bismillah khans granddaughter in law for treatment of grandson plea for help
nNBT न् यूज, वाराणसी: शहनाई के बेताज बादशाह भारत रत् न बिस्मिल् ला खां के पोेते नासिर अब् बास ब्रेन हैमरेज होने पर एक निजी अस् पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज का खर्च उठाने में भारी परेशानी आ रही है। शासन-प्रशासन से गुहार के बाद भी मदद मिलने से उनकी पत् नी को जेवर तक बेचने पड़े।

नासिर अब् बास उस् ताद बिस्मिल् लाह खां के तीसरे बेटे नैय्यर हुसैन के बेटे हैं। वह भी शहनाई वादक हैं। उनकी पत् नी नाहिद जहरा का कहना है कि पति के इलाज के लिए सीएम को पत्र लिखा, पर जवाब नहीं आया। बेटा डीएम सत् येंद्र कुमार के कार्यालय गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी से गुहार लगाई तो उन्होंने कहा कि निजी अस् पताल के लिए मदद नहीं कर पाएंगे।