संवरेगी लखनऊ की धार्मिक विरासत

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknows religious heritage to be embellished 16 ancient temples and religious sites to be revitalized
nNBT न्यूज, लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 16 प्राचीन मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों के विकास की तैयारी है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक पर्यटन मंत्री द्वारा आयोजित बैठक में इन स्थलों के कायाकल्प की अंतिम रूपरेखा तय की गई है।

लखनऊ उत्तर, हनुमान सेतु मंदिर आश्रम: 'श्री गणेश द्वार' और परकोटा निर्माण।
श्री खाटू श्याम मंदिर: परिसर में नया सत्संग हॉल, पाथवे और संत निवास निर्माण।

नील कंठेश्वर महादेव मंदिर, जानकीपुरम: पर्यटन विकास, सौंदर्यीकरण।

लखनऊ पश्चिम, संदोहन देवी मंदिर (चौपटिया/चौक): पर्यटन विकास एवं यात्री भवन का निर्माण।

तड़ियाइन हनुमान मंदिर (राजाजीपुरम E-ब्लॉक): पर्यटन विकास, यात्री भवन।

ओमकारेश्वर (C-ब्लॉक) व बुद्धेश्वर महादेव मंदिर: परिसर का कायाकल्प।

लखनऊ कैंट, नाका हिंडोला गुरुद्वारा: ऐतिहासिक परिसर का सौंदर्यीकरण।

मुंडावीर मंदिर (पकरी गांव, आलमबाग): इंफ्रास्ट्रक्चर व परिसर का विकास।

लखनऊ मध्य, बिहारी जी मंदिर (यहियागंज): पौराणिक मंदिर का विकास।

वाल्मीकि आश्रम (परिवर्तन चौक) व राम जानकी मंदिर (राणा प्रताप मार्ग): जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण।

लखनऊ पूर्व,महर्षि वाल्मीकि मंदिर (पेपर मिल कॉलोनी): स्थल विकास व जीर्णोद्धार।

काली जी मंदिर (डंडइया बाजार) व कालू बाबा मंदिर (फरीदीनगर): सौंदर्यीकरण।