Sevata Mla Gyan Tiwari Registers Fir Against Father in law Anuj Trivedi For Fraud
विधायक ने समधी पर दर्ज करवाई FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सीतापुर: सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ रेउसा थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करवाई है। विधायक की बेटी प्रज्ञा की शादी साल 2024 में मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर से हुई थी। ज्ञान तिवारी का आरोप है कि शादी के वक्त अनुज त्रिवेदी ने वास्तविक पृष्ठभूमि और आपराधिक रेकॉर्ड छिपाकर खुद को मुंबई का बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताया था।