Surajkund Road Subsides Rain Exposes Administrations Flaws Colonies Flooded Risk Of Major Accident
सूरजकुंड रोड धंसी, कॉलोनियों में भरा पानी, दावों और हकीकत में फंसा शहर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
रेकॉर्ड तोड़ बारिश ने जल निकासी और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी। शनिवार को बारिश थमने के बाद भी कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी रही। सूरजकुंड से फरीदाबाद आने वाली रोड में पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी ढह गई है। सड़क अंदर से पूरी तरह खोखली हो गई है, जिससे यहां कभी भी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ऊपर से सामान्य दिखने वाली इस सड़क के अचानक धंसने की आशंका ने वाहन चालकों को चिंता में डाल दिया है।