Up Sub inspector Recruitment 2025 High Court Seeks Reply From Recruitment Board On Controversial Questions Next Hearing On August 25
विवादित सवालों पर भर्ती बोर्ड से जवाब तलब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: यूपी दरोगा भर्ती 2025 के विवादित सवालों और उनके बदले गए उत्तरों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से जवाब मांगा है। कमलेश कुमार यादव व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस मनीष कुमार निगम ने यूपी सरकार और भर्ती बोर्ड को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।