Corporation Commissioner Reviewed Development Works In Ward 28 And Eight Assured Resolution Of Problems
वॉर्ड-28 और आठ में निगम कमिश्नर ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया और चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने मंगलवार को वॉर्ड-28 और आठ रवि नगर का दौरा किया। उनके साथ वरिष्ठ बीजेपी नेता तिलकराज मल्होत्रा, पार्षद धर्मबीर भंगरोला और नरेश कटारिया भी रहे। अधिकारियों ने निवासियों व RWA प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। पार्षदों ने अपने-अपने एरिया की प्रमुख मांगों के बारे में बताया। प्रदीप दहिया ने कहा कि ग्राउंड पर निरीक्षण से वास्तविक स्थिति का पता चलता है।