Gurgaon Blocks Dominance In District Cricket Wins In Under 17 And Under 19
ज़िला क्रिकेट में गुड़गांव ब्लॉक का दबदबा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में गुड़गांव ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 में खिताब अपने नाम कर लिया। शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि अंडर-17 के फाइनल में गुड़गांव टीम ने फरुखनगर को सात विकेट से हराया। अंडर-19 में सोहना को 41 रन से शिकस्त दी। अंडर-17 फाइनल में फर्रुखनगर ने 48 रन बनाए। गुड़गांव की टीम ने महज छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
अंडर-19 फाइनल में गुड़गांव टीम ने 159 रन का स्कोर खड़ा किया। सोहना की टीम 118 रन पर ऑलआउट हो गई।