Krishna Colony Shiv Mandir Gate Closed Kanwariyas Wait For Hours For Jalabhishek Police Facilitate Entry
कृष्णा कॉलोनी में मंदिर का गेट बंद रहने से परेशानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : हरिद्वार से गंगाजल लेकर कृष्णा कॉलोनी के शिव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर का गेट बंद होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर ही खड़े रहे। मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी बढ़ने के बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिलाया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि शिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर मंदिर में कांवड़ियों और आम भक्तों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। हरिद्वार से कई दिन की यात्रा कर गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों को मंदिर में प्रवेश और जलाभिषेक के लिए इंतजार करना पड़ा। लोगों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर जांच की मांग की है।