International Youth Day Role Of Youth In Nation Building And Call For Abstinence From Drugs
युवा शक्ति का महत्व
नवभारतटाइम्स.कॉम•
आज जो अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है, यह समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करता है। खेल, विज्ञान, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भारतीय युवा लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट और अमन सहरावत जैसे युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां इसका उदाहरण हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के समाधान में भी युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवा पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा बन रही है। युवाओं को इससे दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।