New Community Centers To Be Built In Harsaru And Vision City Hsiidc Starts Process
हरसरू और विज़न सिटी में बनेंगे कम्युनिटी सेंटर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : हरसरू और सेक्टर-88 की विजन सिटी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां कम्युनिटी सेंटर बनाने की योजना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण HSIIDC की ओर से किया जाएगा। HSIIDC की विलेज डिवेलपमेंट स्कीम के तहत इन दोनों स्थानों पर कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए कंसल्टेंट की मदद ली जाएगी। कंसल्टेंट दोनों जगहों की जरूरत के हिसाब से कम्युनिटी सेंटर की योजना तैयार करेगा। इसके बाद निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। HSIIDC ने योजना तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने को लेकर ई-टेंडर जारी किया है।