Last Day For School Games Registration Important Information For Players
स्कूली खेल में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव: राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स के रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। शिक्षा विभाग के जिला सहायक अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला गया है। संबंधित स्कूलों को पात्र खिलाड़ियों का रिकॉर्ड जांचने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान खिलाड़ियों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ खेल, आयु वर्ग और प्रतियोगिता से संबंधित विवरण दर्ज किए जाने हैं। संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खिलाड़ियों से संपर्क कर उनका रजिस्ट्रेशन करवाएं।