34 Lakh Cyber Fraud Lured With Profit Two Property Dealers Arrested
मुनाफे का लालच देकर 34 लाख रुपये हड़पे, दो आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 34.05 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन, निवासी बादशाहपुर, गुड़गांव और आकाश, निवासी दौलताबाद, गुड़गांव के रूप में हुई है। दोनों पर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी पीड़ित को 17 अगस्त 2025 को फेसबुक पर शेयर मार्केट की मास्टर क्लास का विज्ञापन मिला था। विज्ञापन से वह एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा। भरोसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग माध्यमों से 34.05 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम निकालने का प्रयास करने पर उसे पैसे वापस नहीं मिले। जांच में सामने आया कि विपिन ने खाताधारक से बैंक खाता लेकर आकाश को दिया था। आकाश ने यह खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया। दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।